Ayodhya & Shivdham Belwai Route Plan 2026

सुलतानपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुलतानपुर पुलिस ने श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए यातायात प्रबंधन और डायवर्जन योजना लागू की है। इस व्यवस्था का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। कांवड़ यात्रा और श्रावण मास मेला 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलेगा।

यह विशेष व्यवस्था अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के साथ-साथ सुलतानपुर स्थित श्री भुवनेश्वर नाथ शिव मंदिर और शिवधाम बेलवाई में श्रद्धालुओं के आवागमन को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए है।

अयोध्या के लिए यातायात डायवर्जन विभिन्न महत्वपूर्ण तिथियों पर लागू रहेगा। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार (10-11 अगस्त) और श्रावण शिवरात्रि के अवसर पर यह डायवर्जन 8 अगस्त सुबह 8 बजे से 12 अगस्त सुबह 8 बजे तक, या भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

मणिपर्वत मेला (15 अगस्त) और तृतीय सोमवार व नागपंचमी (17 अगस्त) के लिए डायवर्जन 14 अगस्त सुबह 8 बजे से 17 अगस्त रात 11 बजे तक, या भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा। चतुर्थ और अंतिम सोमवार (24 अगस्त) के अवसर पर यातायात डायवर्जन 23 अगस्त सुबह 8 बजे से 24 अगस्त रात 11 बजे तक, या भीड़ समाप्त होने तक प्रभावी रहेगा।

श्रावण पूर्णिमा स्नान और मेला समापन (28 अगस्त) के लिए डायवर्जन 27 अगस्त सुबह 8 बजे से 28 अगस्त रात 11 बजे तक, या भीड़ समाप्त होने तक लागू रहेगा।

अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों के लिए कई स्थानों पर मार्ग परिवर्तित किया जाएगा। हलियापुर थाना क्षेत्र में रायबरेली से कुमारगंज होते हुए अयोध्या जाने वाले भारी वाहनों को हलियापुर से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ा जाएगा।

कूरेभार चौराहा पर हलियापुर और पीढी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को, जो अयोध्या की तरफ जा रहे हैं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के रास्ते भेजा जाएगा। कूरेभार थाना क्षेत्र के मुंजेश तिराहा पर सुलतानपुर की ओर से अयोध्या जाने वाले या अयोध्या होते हुए आगे जाने वाले वाहनों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोसाईगंज थाना क्षेत्र के कटका तिराहा पर सुलतानपुर की ओर से अयोध्या जाने वाले वाहनों को अंबेडकरनगर होते हुए उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा।

…..

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *