हिमाचल में कल से भारी बारिश:चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट; नदी-नालों से दूर रहने की एडवाइजरी, 4 अगस्त तक बरसेंगे बादल


हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर भागों में आज (बुधवार को) सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग IMD ने ताजा बुलेटिन जारी कर आज चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल स्पीति में यलो अलर्ट दिया है। इन जिलों में रात में तेज बारिश हो सकती है। कल से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रांग होगा। मौसम विभाग ने कल (30 जुलाई को) चंबा, मंडी और कांगड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि कुल्लू, शिमला, सिरमौर और किन्नौर जिला में यलो अलर्ट दिया गया है। इसी तरह, परसों (31 जुलाई) चंबा और कांगड़ा जिला में ऑरेंज अलर्ट तथा कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल स्पीति में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी वाले जिलों में लोगों को सतर्क रहने की एडवाइजरी दी गई है। इन जिलों में अचानक फ्लैश फ्लड जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसी तरह, एक से चार अगस्त तक ज्यादातर जिलों में यलो अलर्ट दिया गया है। मानसून सीजन में 5% कम बारिश प्रदेश में इस मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 5 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 जून से 28 जुलाई के बीच सामान्य बारिश 339.7 मिमी होती है, लेकिन इस बार 322.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इस अवधि में किन्नौर जिले में सामान्य से 30 फीसदी अधिक, शिमला में 26 फीसदी, बिलासपुर में 1 फीसदी, चंबा में 16 फीसदी, कुल्लू में 21 फीसदी, सोलन में 6 फीसदी और ऊना में 11 फीसदी अधिक बारिश हुई है। इन जिलों में सामान्य से कम बारिश वहीं, हमीरपुर में सामान्य से 38 फीसदी कम, कांगड़ा में 21 फीसदी, लाहौल-स्पीति में 45 फीसदी, मंडी में 24 फीसदी और सिरमौर में सामान्य से 2 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *