![]()
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार सुबह कौशांबी के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पवित्र गंगाजल में आस्था की डुबकी लगाई। जिले के प्रमुख घाटों जैसे कड़ाधाम स्थित कुबरी घाट, कालेश्वर घाट, संदीपन घाट, पल्हना घाट, बदनपुर घाट और सिहोरी घाट पर विशेष रूप से भीड़ देखी गई।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ जल पुलिस, स्थानीय नाविक और गोताखोर भी तैनात रहे। कौशांबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने स्वयं घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार करने की सलाह दी। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
Source link