तेलंगाना में ट्रेनी IPS अफसर की तलाश, छेड़छाड़-ब्लैकमेलिंग का आरोप:महिला साथी का आरोप- एकेडमी में जबरन कमरे में ले गया, वीडियो रिकॉर्ड कर पति को भेजा


हैदराबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) के एक ट्रेनी IPS अधिकारी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। अत्तापुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। यह मामला एकेडमी की ही एक 30 वर्षीय महिला ट्रेनी अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुआ है। WhatsApp पर भेजे अश्लील मैसेज FIR के मुताबिक, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी 23 जून से उसे परेशान कर रहा था। वह उसे WhatsApp पर अश्लील मैसेज भेजता था और अन्य ट्रेनी साथियों के सामने उसके बारे में अपमानजनक बातें करता था। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उस पर किसी अन्य ट्रेनी के साथ संबंध होने का झूठा आरोप लगाया और इसे स्वीकार करने के लिए लगातार दबाव बनाया। मोबाइल छीनकर पासवर्ड मांगा शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर उसके पर्सनल मैसेज देखने की कोशिश की। 8 जुलाई को आरोपी ने उसका मोबाइल फोन छीनकर अपने कमरे में रख लिया और जबरन पासवर्ड मांगकर उसे खोलने के लिए मजबूर किया। चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश पीड़िता ने आरोप लगाया कि 9 जुलाई की रात करीब 9 बजे आरोपी ने उसे गलत तरीके से रोका और जबरन अपने कमरे में ले गया। वहां उसने महिला के बाल खींचे, गला दबाने की कोशिश की और गर्दन पर चाकू रख दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उस दौरान आरोपी ने उस पर कंडोम के तीन पैकेट फेंके। वीडियो बनाकर पति को भेजा FIR के अनुसार, 10 जुलाई को आरोपी ने फिर से महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की, निजी अंगों को छूने की कोशिश की और बिना सहमति के उसका एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने की नीयत से वह वीडियो महिला के पति को भेज दिया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि आरोपी उसकी छवि खराब करने के लिए झूठी और अपमानजनक बातें फैला रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *