![]()
सोनभद्र के रेणुकूट में हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर मंगलवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रेलर चालक की मौत हो गई। रात करीब 10 बजे भुतहिया पुलिया के पास रेणुकूट की ओर से जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे गहरी खाई में गिर गया। हादसा इतना भीषण था कि चालक ट्रेलर के केबिन में बुरी तरह फंस गया, जबकि खलासी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला, पिपरी और रेणुकूट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह भी अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान में सहयोग किया। गैस कटर से काटा गया ट्रेलर, फिर भी नहीं बच सकी जान चालक को बाहर निकालने के लिए घंटों तक प्रयास किए गए, लेकिन ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। इसके बाद रेणुकूट पुलिस गैस कटर मिस्त्री को मशीन सहित मौके पर लेकर पहुंची। ट्रेलर की बॉडी काटकर चालक तक पहुंचने का प्रयास किया गया, लेकिन वह केबिन में बुरी तरह फंसा रहा। सुबह चार बजे क्रेन पहुंची, तब निकाला जा सका अंततः भोर करीब चार बजे क्रेन मौके पर पहुंची, जिसके बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला जा सका। हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान प्रमोद कुमार (24) पुत्र दिनेश कुमार निवासी ग्राम रमसगरा, थाना राजगढ़, जनपद मीरजापुर के रूप में हुई। उसे तत्काल हिंडाल्को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को हिंडाल्को अस्पताल की मर्चरी में रखवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। तीन-चार घंटे तक जिंदा फंसा रहा चालक टीम निशा सिंह के सदस्य विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे के बाद चालक करीब तीन से चार घंटे तक जीवित था, लेकिन केबिन में बुरी तरह फंसे होने के कारण उसे समय पर बाहर नहीं निकाला जा सका। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाथीनाला-रेणुकूट मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं और अब तक सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लोगों ने सरकार से इस मार्ग को जल्द फोरलेन में परिवर्तित कराने की मांग की है।
Source link
रेनूकोट में भुतहिया पुलिया के पास खाई में गिरा ट्रेलर:केबिन में फंसे चालक की मौत, गैस कटर और क्रेन से निकाला गया शव