प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़, बैग छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार:पैर में गोली लगी, बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद


प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात 9 बजे पुलिस और स्पेशल टीम ने गजराही नहर पुलिया के पास मुठभेड़ के बाद एक आरोपी शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। शुभम तिवारी पर व्यापारी से बैग छीनने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में शुभम तिवारी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शुभम तिवारी के खिलाफ पहले से तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में एक अन्य आरोपी हर्ष तिवारी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। यह घटना 23 जुलाई की देर शाम की है, जब जेठवारा थाना क्षेत्र के नईम सरायबाबू निवासी व्यापारी नईम अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने उनका बैग छीन लिया था, जिसमें नकदी, दुकान की चाबियां और मोबाइल फोन था। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच के लिए तीन टीमें गठित की थीं।
मंगलवार रात 9 बजे चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में शुभम तिवारी घायल होकर पकड़ा गया। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *