![]()
हाथरस में आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम सड़क हादसे में 23 साल के युवक की मौत हो गई। हादसा चंदपा कोतवाली क्षेत्र के नगला भुस के पास हुआ, जहां हाईवे पार करते समय युवक मैक्स पिकअप की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर आगरा रेफर किया गया, जहां शाम करीब चार बजे उसकी मौत हो गई। हाईवे पार करते समय हुआ हादसा मृतक की पहचान चंदपा कोतवाली क्षेत्र के मंसया गांव निवासी जगमोहन उर्फ जीके (23) पुत्र पूरन सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। मंगलवार सुबह वह नगला भुस के निकट आगरा-अलीगढ़ नेशनल हाईवे पार कर रहा था। इसी दौरान आगरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। आगरा में उपचार के दौरान तोड़ा दम हादसे में गंभीर रूप से घायल जगमोहन को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए आगरा रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उसने दम तोड़ दिया। परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव को वापस गांव ले आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगमोहन अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। उसकी असमय मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
Source link
हाईवे पार करते समय पिकअप ने युवक को कुचला:आगरा के अस्पताल में भर्ती था, मजदूरी कर परिवार चलाता था