![]()
कुशीनगर के सेवरही कस्बे में छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया पर आरोपी की पिटाई का वीडियो सामने आया। दूसरी ओर, घटना के बाद से कोचिंग सेंटर बंद पड़ा है। आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी टीचर अमित चौबे पुत्र सिंहासन चौबे निवासी परसा डुमरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि छात्रा जब कोचिंग पढ़ने जाती थी, तब आरोपी उससे अभद्र व्यवहार करता था और ‘बैड टच’ जैसी हरकतें करता था। छात्रा ने जब इसकी जानकारी परिवार को दी तो परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे और आरोपी की पिटाई कर दी। इसी दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी को कुर्सी पर बैठाकर छात्रा और उसके परिजनों द्वारा चप्पलों, थप्पड़ों और लात-घूंसों से पीटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में आरोपी हाथ जोड़कर माफी मांगता भी नजर आता है। सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि छात्रा ने करीब 19 सेकंड में आरोपी को 9 चप्पलें मारीं। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कोचिंग सेंटर बंद, छात्र और स्थानीय लोग खामोश घटना के बाद से कोचिंग सेंटर पर ताला लटका हुआ है। दैनिक भास्कर की पड़ताल में अधिकांश छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग इस मामले पर खुलकर बोलने से बचते दिखाई दिए। क्षेत्र में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। स्टाफ ने भी आरोपी को पीटा कोचिंग सेंटर के प्रबंधक बृजेश प्रजापति ने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा कि आरोपी उनका नियमित कर्मचारी नहीं था। उनके मुताबिक, वह केवल कार्यालय के सुंदरीकरण का कार्य कर रहा था, इसलिए उसका आना-जाना था। उन्होंने बताया कि आरोपी की बेटी भी इसी कोचिंग में पढ़ती है। प्रबंधक का कहना है कि छात्रा की शिकायत के बाद परिजन आए और उनके कुछ स्टाफ ने भी आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी की तलाश जारी सेवरही थानाध्यक्ष मनोज वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि वीडियो की भी जांच कराई जाएगी और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई होगी।
Source link
कुशीनगर में छात्रा से छेड़छाड़ में आरोपी टीचर पर FIR:कोचिंग सेंटर पर लगा ताला, प्रबंधन ने कर्मचारी मानने से किया इनकार