![]()
मेरठ में मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश के बाद शहर के कई इलाके जलमग्न हो गए। एमडीए कार्यालय, महापौर कैंप कार्यालय और मेडिकल कॉलेज समेत शहर के प्रमुख मार्गों बच्चा पार्क, घंटाघर रोड, शास्त्रीनगर और आरटीओ रोड पर घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण लोगों को जाम और आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर नाले ओवरफ्लो हो गए। पानी निकासी के लिए नगर निगम की ओर से पम्पसेट लगाए गए, लेकिन लगातार जलभराव के आगे उनका भी खास असर नहीं दिखा। सड़कों पर पानी भरने से कई वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिन्हें टो करके हटाना पड़ा। उधर, मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भी जलभराव हो गया। ओपीडी परिसर में पानी भरने के बावजूद मरीजों का उपचार जारी रखा गया। बारिश के बाद शहर के अलग-अलग इलाकों से सामने आई तस्वीरें एक बार फिर जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। तस्वीरों में देखिए, बारिश के बाद मेरठ का हाल-
Source link
मेरठ में बारिश के बाद बदहाली की 10 तस्वीरें:सड़क से अस्पताल तक पानी ही पानी, कई वाहन बीच सड़क में बंद