उंगलिया चटकाकार मैच में चीटिंग:फील्डर ने अंपायर को गुमराह किया कि गेंद बल्ले पर लगी; इंग्लैंड में हो रहा था मुकाबला


इंग्लैंड में डोमेस्टिक मैच के दौरान एक फील्डर पर उगंलिया चटकाकर चीटिंग करने का आरोप लगा है। आरोप है कि जब गेंद बैट के पास से गुजर रही थी, तब फील्डर ने उंगलियां चटकाई। इससे अंपायर को लगा की गेंद बल्ले से लगी है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सेकेंड इलेवन डिवीजन 2 का यह मुकाबला साल्टबर्न और नॉर्टन के बीच खेला जा रहा था। मामला सामने आने के बाद नॉर्थ यॉर्कशायर और साउथ डरहम क्रिकेट लीग ने जांच शुरू कर दी है। उंगलियों की आवाज पर अंपायर ने आउट दिया वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब गेंद बल्लेबाज नोमान शब्बीर के बल्ले के पास से गुजरती है। इसी दौरान साल्टबर्न का एक फील्डर अपनी उंगलियां चटकाता है। विकेटकीपर जोश बोव्स गेंद पकड़ते हैं। साल्टबर्न की टीम अपील करती है और अंपायर बल्लेबाज नोमान शब्बीर को आउट दे देते हैं। आरोप है कि उंगलियां चटकाने का मकसद अंपायर को यह यकीन दिलाना था कि बल्ले का एज लगा है। साल्टबर्न ने यह मैच 159 रन से जीता। टीम फिलहाल डिवीजन 2 में 17 अंकों के साथ टॉप पर है। यह वीडियो ‘X’ पर 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लीग ने कहा- जांच पूरी होने तक कोई टिप्पणी नहीं लीग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें शनिवार को खेले गए डिवीजन 2 मैच में घटना की औपचारिक शिकायत मिली है। लीग ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा है कि जांच पूरी होने तक कोई और टिप्पणी नहीं की जाएगी। पहले भी लग चुके हैं आरोप मिडलसब्रा सेकंड इलेवन के कप्तान रोरी कॉटरिल ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए आरोप लगाया कि पिछले महीने साल्टबर्न के खिलाफ मैच में भी चीटिंग की 2 घटनाएं हुई थीं। मिडलसब्रा को उस मैच में 29 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *