![]()
एनसीपी के दोनों गुटों के फिर से एक होने की संभावना पर पूछे गए सवाल पर मंगलवार को शरद पवार ने कहा कि साथ आने का कोई सवाल ही नहीं है। एनसीपी (शरद पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और सांसद सुप्रिया सुले ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद चर्चा तेज हो गईं कि शरद पवार गुट भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो सकता है। खबर अपडेट हो रही है…
Source link
शरद पवार बोले- एनसीपी के दोनों गुट साथ नहीं आएंगे:एक दिन पहले बेटी सुप्रिया अमित शाह से मिली थी