लखनऊ में रेलवे ट्रैक पर 24 वर्षीय युवक की मौत:काम के लिए घर से निकला था, पुलिस कारणों के जांच में जुटी


लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में दूध मंडी के सामने रेलवे ट्रैक पर एक 24 वर्षीय युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह हादसा सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ। सूचना मिलते ही सैरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किराए के मकान में रह रहा था मृतक मृतक की पहचान पवन कुमार गौतम (24) पुत्र स्वर्गीय कमलेश कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से सीतापुर के बिसवा थाना क्षेत्र के पुरैना गांव का निवासी था। पवन अपने बड़े भाई सचिन कुमार और मां रामश्री के साथ सैरपुर क्षेत्र के सरैया गांव में किराए के मकान में रह रहा था। परिवार लगभग एक महीने पहले ही यहां आकर रहने लगा था। परिजनों के अनुसार, पवन सोमवार सुबह रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर रात करीब 11 बजे उन्हें ट्रेन हादसे में उसकी मौत की सूचना मिली। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। युवक का क्षत-विक्षत शव मिला सैरपुर थाना प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि सोमवार रात रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पिलर संख्या 15/09 के निकट युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। मृतक की पैंट की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान पवन कुमार के रूप में की गई। पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर मृतक के बड़े भाई सचिन कुमार मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव की पहचान की। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। थाना प्रभारी प्रभारी मनोज कोरी ने बताया कि- मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह हादसा था, आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *