शिवी शर्मा | मुरादाबाद3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

मुरादाबाद में मंगलवार को मौसम फिर से बदल गया। सुबह करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। जो अभी भी रुक-रुक कर हो रही है। जिससे मौसम सुहावना हो गया। तेज हवा बह रही है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
कई इलाकों में जलभराव
बारिश का असर शहर की सड़कों और बाजारों में भी दिखाई दिया। कई स्थानों पर जलभराव हो गया, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।
हालांकि, ठंडे और सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर भी निकले। चाय और पकौड़ों की दुकानों पर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली।
किसानों के लिए फायदेमंद है बारिश
किसानों के लिए बारिश फायदेमंद साबित हो रही है। किसानों का कहना है कि बारिश से धान, गन्ना और अन्य खरीफ फसलों को पर्याप्त नमी मिलेगी। इससे सिंचाई की जरूरत कम होगी और फसलों की बढ़वार में भी मदद मिलेगी।
लोगों को सावधानी बरतने की अपील
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। विभाग ने लोगों को जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी है।
