![]()
रायबरेली जिले के डलमऊ तहसील क्षेत्र स्थित गोविंदपुर गांव में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्राम सभा जहानामऊ उर्फ भगवतीपुर के अंतर्गत आने वाले इस गांव में न तो पक्की सड़कें हैं और न ही जल निकासी की उचित व्यवस्था। हल्की बारिश में ही पूरा गांव जलमग्न हो जाता है, जिससे गंदा पानी घरों में घुसने लगता है। जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण गांव में भीषण जलभराव की स्थिति बनी रहती है। रास्तों पर जमा गंदा पानी अब लोगों के घरों में घुस रहा है। दूषित पानी के जमाव से मच्छर, विषैले कीड़े-मकोड़े और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, जिससे ग्रामीण स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं में जी रहे हैं। गांव में सड़क और नाली न होने के कारण आवागमन भी प्रभावित होता है। स्कूली बच्चों को प्रतिदिन गंदे पानी और कीचड़ से भरे कच्चे रास्तों से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इस दौरान कई बार बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस और किताबें खराब हो जाती हैं। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित रहते हैं। ग्रामीणों ने गांव में सड़क और जल निकासी की व्यवस्था के निर्माण के लिए कई बार शिकायतें की हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
Source link
बारिश में टापू बन जाता है गोविंदपुर:रायबरेली में घरों में घुस रहा गंदा पानी, सड़क-नाली का इंतजार