Amethi SP Sarwanan T. Night Inspection at Gauriganj Police Line

अखिलेश कुमार सोनी | अमेठी जिला3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेठी पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने सोमवार देर रात करीब 10 बजे नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवासीय और प्रशासनिक भवनों की सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने कानून व्यवस्था और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह स्थलीय निरीक्षण किया। रात करीब 10 बजे किए गए इस निरीक्षण के दौरान एसपी ने पुलिस लाइन के प्रशासनिक भवन, बैरक, आवास, भोजनालय और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की जांच की।

एसपी सरवणन टी. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई नियमित रखी जाए। उन्होंने कहा कि जवानों के रहने की जगह, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने यह भी जोर दिया कि परिसर में अनुशासन और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पुलिस लाइन में आने वाले आगंतुकों और अधीनस्थों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की ड्यूटी रोस्टर और अन्य व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन्स श्वेताभ भास्कर सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने दोहराया कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को हर स्तर पर सक्षम और सुविधायुक्त बनाया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *