![]()
देवरिया के तरकुलवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक फर्जी ऑप्टोमेट्रिस्ट का मामला सामने आया है। मरीजों से पैसे लेते हुए उसका एक वीडियो मंगलवार को सामने आया। वीडियो सामने आने के बाद वह जांच कक्ष बंद कर फरार हो गया। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कथित नेत्र परीक्षक का कार्यकाल वर्ष 2021 में ही समाप्त हो चुका था। इसके बावजूद वह जुलाई 2026 तक अस्पताल में बैठकर मरीजों की आंखों की जांच करता रहा। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में एक ट्रस्ट के माध्यम से संबंधित नेत्र परीक्षक को सीएचसी तरकुलवा में तीन वर्ष के लिए तैनात किया गया था। उसका निर्धारित कार्यकाल 2021 में पूरा हो गया था। सोमवार को मरीज से रुपये लेते हुए उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके तुरंत बाद वह अस्पताल से गायब हो गया।
Source link
देवरिया में फर्जी ऑप्टोमेट्रिस्ट का खुलासा:मरीजों से जांच के नाम पर पैसा लेने का वीडियो आया सामने, जांच शुरू