कानपुर47 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कानपुर की कल (सोमवार) की 10 बड़ी खबरें…बाबा वनखंडेश्वर मंदिर के आसपास फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही थी। इसी दौरान बुलडोजर चलते ही फूल बेचने वाली एक युवती बेहोश हो गई।
वहीं, कंपनी बाग चौराहे पर मेन सीवर लाइन डेढ़ मीटर टूट गई। चौराहे पर सड़क धंस गई और बड़ा गड्ढा बन गया। एक हिस्से का ट्रैफिक रोककर वाहनों को नवाबगंज की ओर डायवर्ट किया गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…।
सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें-
1. महिला ने चाकू से खुद का गला काटा: ससुराल वालों से थी परेशान, 20 घंटे बाद मौत

नरवल में ससुराल वालों से परेशान होकर महिला ने चाकू से खुद का गला काट लिया। खून से लथपथ होकर तड़पती रही। रविवार सुबह 4 बजे परिवार के लोगों ने गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां रुखसाना (33) की देर रात करीब 12 बजे मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पढ़िए पूरी खबर….
2. बिठूर BJP विधायक बोले- यूपी में CJP का स्वागत है, लेकिन अराजकता बर्दाश्त नहीं

बिठूर से भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा ने कहा- यूपी में आंदोलन करने वालों का स्वागत है। लेकिन उन्हें कानून के दायरे में रहकर सही मुद्दों पर अपनी बात रखनी होगी। अगर किसी ने कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया था। पढ़िए पूरी खबर….
3. कंपनी बाग चौराहे पर सड़क धंसी, मेन सीवर लाइन टूटी; ट्रैफिक डायवर्ट, बारिश से बढ़ी परेशानी

कानपुर के कंपनी बाग चौराहे पर सोमवार को मुख्य सीवर लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़क धंस गई और बड़ा गड्ढा बन गया। हादसे के बाद एक हिस्से का यातायात रोककर वाहनों को नवाबगंज की ओर डायवर्ट किया गया। बारिश के कारण जलभराव और जाम से लोगों को काफी दिक्कत हुई। जलकल विभाग ने बताया कि सीवर लाइन टूटने से नीचे की मिट्टी बह गई थी। बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
4. ट्रेन में महिला ने बच्चे को दिया जन्म, महिलाओं ने चादर का घेरा बनाकर डिलीवरी कराई

गोरखधाम एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। चलती ट्रेन में महिला यात्रियों ने चादर का घेरा बनाकर सुरक्षित डिलीवरी कराई। ट्रेन कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचने पर पहले से मौजूद रेलवे की मेडिकल टीम ने जच्चा-बच्चे को उर्सला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। यह ट्रेन पंजाब के भठिंडा से गोरखपुर तक जाती है। पढ़िए पूरी खबर….
5. कानपुर में जोरदार बारिश, उमस से राहत मिली, गंगा खतरे के निशान से 2 मीटर दूर

कानपुर में दोपहर में 2 बजे अचानक मौसम बदल गया और बारिश शुरू हो गई। वहीं रविवार को पूरे दिन उमस व धूप ने परेशान किया। शाम को करीब 20 मिनट की बारिश से राहत मिली। शाम चार बजे एक बार फिर बारिश शुरु हो गई है। अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो कि बारिश के बाद घटकर 32.0 डिग्री के करीब आ गया। पढ़िए पूरी खबर….
6. चमनगंज में स्वच्छता की खुशबू नहीं, सिर्फ गंदगी और दुर्गंध: वार्ड-71 में सड़कें टूटीं, नालियां चोक

चमनगंज में स्वच्छता की खुशबू नहीं, गंदगी और बदबू रहती है। लोगों का कहना है कि वार्ड-71 नाम का ही चमनगंज है। जबकि यहां की गलियों में टूटी सड़कें, चोक नालियां, खराब स्ट्रीट लाइटें और बेतरतीब पार्किंग लोगों की मुसीबत बढ़ा रही है। पार्षद से शिकायत करने पर सिर्फ आश्वासन मिलता है, समाधान नहीं। दैनिक भास्कर ने जमीनी हकीकत परखी गई। पढ़िए पूरी खबर….
7. CSJMU में नो हेलमेट, नो एंट्री पहले दिन ही फेल, गेट से लेकर अंदर तक बिना हेलमेट के बाइक चलाते मिले

CSJMU प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के नाम पर रविवार को जोर-शोर से नो हेलमेट, नो एंट्री का अभियान की थी। लेकिन सोमवार को ही फेल हो गया। कुलसचिव ने कार्यालय आदेश जारी कर कहा था कि परिसर में बिना हेलमेट दोपहिया वाहन लेकर आने वालों को प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि, दैनिक भास्कर की पड़ताल में यह अभियान पहले ही दिन दम तोड़ता नजर आया। पढ़िए पूरी खबर….
8. रिटायर्ड प्लाटून कमांडर के घर चोरी करने वाले 2 अरेस्ट, जेल में दोनों की दोस्ती हुई, फिर 21 लाख की चोरी की

हनुमंत विहार में पीएसी के रिटायर प्लाटून कमांडर के घर से 21 लाख की चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नजीराबाद के लोहारन भट्टा निवासी पवन उर्फ रवि चौरसिया व बाबूपुरवा निवासी राहुल कनौजिया के रूप में हुई है। 4 महीने पहले ही दोनों जेल से छूटे थे, जेल में ही दोनों की दोस्ती हुई थी। पढ़िए पूरी खबर….
9. MLA अमिताभ का पलटवार, बोले- मित्र BJP विधायक को डूबती नाव से बचाने के लिए दौड़ लगाई

कानपुर में सपा विधायक अमिताभ बाजपेई के सत्याग्रह के दौरान पुलिस की बैरिकेडिंग हटाकर दौड़ते हुए आगे बढ़ने पर बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उन पर चुटकी ली थी। अब इस पर अमिताभ बाजपेई ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा- मैथानी जी मेरे पड़ोसी हैं। मुझे उनकी चिंता है, इसलिए मैं तो उन्हें डूबती हुई बीजेपी की नाव से उतारने के लिए दौड़ रहा था। पढ़िए पूरी खबर….
10. अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो युवती बेहोश हुई, वनखंडेश्वर मंदिर के बाहर फूल-माला बेचती है

कानपुर में नगर निगम की टीम ने पीरोड स्थित बाबा वनखंडेश्वर मंदिर के आसपास कार्रवाई की। अभियान के दौरान फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण हटाया जा रहा था, इसी बीच मंदिर के बाहर फूल बेचने वाली एक युवती अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी। यह देखकर मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। पढ़िए पूरी खबर…
