नेजा चढ़ाकर लौट रही मैक्स पिकअप पलटी:एटा में 10 वर्षीय किशोर की मौत, दो अन्य घायल; पुलिस जांच में जुटी


एटा जिले के बागवाला थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के समीप नेजा चढ़ाकर लौट रही एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 10 वर्षीय किशोर ऋषभ की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मृतक किशोर की पहचान ऋषभ पुत्र गुड्डू के रूप में हुई है। घायलों में 16 वर्षीय आशीष पुत्र मुकेश और 18 वर्षीय प्रेमसिंह पुत्र राजेंद्र शामिल हैं, जिनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, मैक्स पिकअप में सवार लोग पलरा थाना बागवाला से पुरा सेंथरी से नेजा चढ़ाकर वापस लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक ऋषभ के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। बागवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *