15 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल:अम्बेडकरनगर में पुलिस ने अस्पताल भेजा, अवैध हथियार बरामद


अम्बेडकरनगर के जलालपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार शाम पुलिस और एक 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान वांछित अभियुक्त गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा है। पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे थाना जलालपुर की टीम सुधारनगर-गौसपुर करौंदी मार्ग पर संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का सामना 15 हजार रुपए के इनामी बदमाश निखिल यादव उर्फ हैपी से हुआ, जो करीमपुर मंसूरपुर, थाना मालीपुर का निवासी है। पुलिस का दावा है कि अभियुक्त ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। सीओ जलालपुर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना जलालपुर का वांछित अपराधी था, जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक, निखिल यादव उर्फ हैपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 15 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास का सत्यापन कराया जा रहा है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ बरामद अवैध हथियार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मुठभेड़ के बाद क्षेत्र में कानून व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *