रामपुर में बारिश के बीच नाले में बहा मासूम:5 वर्षीय बच्चे को लोगों ने बचाया, घर के बाहर खेलते समय हुआ हादसा


रामपुर शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को घर के सामने बह रहे नाले में खेलते समय 7 वर्षीय अब्दुल तेज बहाव में बह गया। स्थानीय लोगों ने 5 वर्षीय सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन देर शाम तक अब्दुल का कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी रही। घटना गंज कोतवाली क्षेत्र के खटकान मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार, सतूने संग निवासी शन्नू का सात वर्षीय बेटा अब्दुल अपने मोहल्ले के बच्चों के साथ बारिश के पानी में खेल रहा था। उसके साथ पांच वर्षीय सागर भी मौजूद था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे घर के सामने बह रहे नाले के पास पहुंच गए। इसी दौरान तेज बहाव के कारण अब्दुल का पैर फिसल गया और वह नाले में बह गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पांच वर्षीय सागर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन अब्दुल तेज बहाव में लापता हो गया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और मोहल्ले के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही गंज कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस, राहत दल और स्थानीय लोगों ने नाले तथा आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की तलाश शुरू की। रेस्क्यू टीम देर शाम तक लगातार खोजबीन करती रही, लेकिन सोमवार शाम करीब 6:40 बजे तक अब्दुल का कोई सुराग नहीं मिल सका था। बारिश के कारण नाले में तेज बहाव होने से राहत एवं बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। पुलिस का कहना है कि बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है और हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे खटकान मोहल्ले में गम का माहौल है। परिजन अब्दुल के सकुशल मिलने की उम्मीद में लगातार दुआ कर रहे हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *