![]()
बिठूर थानाक्षेत्र में कानपुर–अलीगढ़ हाईवे पर रामनगर के पास 6 दिन पहले सड़क हादसे में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला एक परिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने भाई के साथ बाइक से घर लौट रही थी, तभी उसे कार ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने कार चालक को मौके पर पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था। 21 जुलाई की सुबह भाई संग लौट रही थीं कल्याणपुर न्यू अशोक नगर निवासी प्राइवेट कर्मी आदित्य शुक्ला की 42 वर्षीय पत्नी आराधना के दो बेटे पीयूष और प्रसून हैं। पति ने बताया किशिवराजपुर में रहने वाले रिश्तेदार के घर कंछेदन समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए वह गई थी। 21 जुलाई को तड़के वह अपने भाई आशुतोष के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। तभी रामनगर में एलीवेटेड हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार अर्टिका कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई वहीं भाई आशुतोष को भी चोटें आई। परिजनों ने आराधना को तिलक नगर स्थित कनिष्क हास्पिटल में भर्ती कराया, जहां सोमवार सुबह आराधना की मौत हो गई। बिठूर थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।
Source link
कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर कार की टक्कर से महिला की मौत:पारिवारिक समारोह में शामिल होकर लौट रही थी, भाई की हालत गंभीर