Kanpur Pampeshwar Temple Theft | CCTV Footage Shows Thieves Stealing

नूरुल अली | कानपुर5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित खपरामोहाल के पंपेश्वर मंदिर में चोरों ने देर रात ताला तोड़कर दान पेटी और भगवान शिव के पास रखा तांबे का नाग चोरी कर लिया। पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोमवार दोपहर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

मंदिर प्रबंधन के अनुसार यह पहली बार नहीं है। पिछले साल भी चोर मंदिर से तांबे का नाग और पीतल का त्रिशूल चुरा ले गए थे। लगातार हो रही चोरियों से श्रद्धालुओं में नाराजगी है और उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

पंपेश्वर मंदिर के इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह मंदिर पहुंचने पर मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दान पेटी और भगवान शिव के पास रखा तांबे का नाग गायब था। इसके बाद रेलबाजार पुलिस को सूचना दी गई। दान पेटी में कितनी रकम थी, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है।

पहले भी हो चुकी है चोरी

राकेश सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष भी मंदिर से तांबे का नाग और पीतल का त्रिशूल चोरी हो चुका है। लगातार हो रही घटनाओं से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में नाराजगी है।

घटना के बाद पुलिस ने मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। वायरल वीडियो में तीन संदिग्ध नजर आए हैं, जिनकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

थाना प्रभारी बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी

रेलबाजार थाना प्रभारी अमान सिंह ने बताया कि मंदिर में चोरी की शिकायत मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की जा रही है। मामले में एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *