NEET Students Suicide Case | Maharashtra Gujarat Exam Stress Update

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में 19 साल की मेडिकल अभ्यर्थी अंकिता सुरेश सांगले ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, NEET री-एग्जाम में 166 नंबर मिलने के बाद वह तनाव में थी।

वहीं, गुजरात के सूरत में 17 साल के NEET-UG अभ्यर्थी ने परीक्षा से जुड़े तनाव और अनियमितताओं के बीच आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता और पेशे से वकील प्रशांत पटेल ने बताया कि उनका बेटा पढ़ाई में अच्छा और शांत स्वभाव का था।

अंकिता री-एग्जाम के नतीजे से परेशान थी

अंकिता ने 26 जुलाई को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पिता सुरेश सांगले ने बताया कि अंकिता ने नीट की अच्छी तैयारी की थी और शुरुआती परीक्षा में उसके अच्छे अंक आए थे। हालांकि, परीक्षा में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद हुए री-एग्जाम के नतीजे से वह काफी परेशान थी।

प्रशांत बोले – पेपर लीक की खबर के बाद तनाव में रहने लगा

प्रशांत पटेल ने बताया कि 12 मई को कोचिंग क्लास के दौरान बेटे को NEET-UG पेपर लीक की खबर मिली। इसके बाद वह तुरंत सूरत से अहमदाबाद पहुंचा। उसने पहले ही अपनी किताबें जूनियर को दे दी थीं, क्योंकि वह दो-तीन महीने का ब्रेक लेने की योजना बना रहा था। लेकिन पेपर लीक की खबर के बाद उसने कहा, मुझे अपनी किताबें वापस लेनी हैं।

प्रशांत पटेल के मुताबिक, पेपर लीक की खबर के बाद उनका बेटा मानसिक तनाव में रहने लगा था। उसके व्यवहार में भी बदलाव आने लगा था, जिसके बाद यह दुखद घटना हुई।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Newsmatic - News WordPress Theme 2026. Powered By BlazeThemes.