![]()
देवरिया में इनर व्हील क्लब देवरिया सृजन-312 ने सोमवार को स्थानीय होटल में सत्र 2026-27 के लिए अपना शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष मधु कमानी मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। समारोह में नई कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली, साथ ही जरूरतमंदों को सहायता सामग्री भी वितरित की गई। मुख्य अतिथि मधु कमानी ने अपने संबोधन में कहा कि एक प्रभावी नेता वही होता है, जो सभी को अपनी पूरी क्षमता से कार्य करने के लिए प्रेरित करे। उन्होंने विकास को केवल व्यक्तियों तक सीमित न रखकर विचारों के विकास पर भी जोर दिया। कमानी ने सदस्यों से हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। सामाजिक सरोकारों के तहत, समारोह में कक्षा पांच के छात्र मोहित को एक साइकिल प्रदान की गई। नीतू वर्मा को पार्लर प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र दिया गया और स्वरोजगार शुरू करने के लिए आवश्यक पार्लर सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। क्लब ने अपने चार्टर और विशिष्ट सदस्यों को शॉल व स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। सदस्यों ने जल संरक्षण, पौधरोपण, कैंसर जागरूकता और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को पोस्टर के माध्यम से प्रसारित किया। निवर्तमान अध्यक्ष सीमा जायसवाल ने नई कार्यकारिणी को पद की शपथ दिलाई। नई टीम में शर्मिला सोनी को अध्यक्ष, प्रेम केडिया को उपाध्यक्ष, आभा श्रीवास्तव को सचिव, आराधना गुप्ता को कोषाध्यक्ष, खुशबू सोनी को आईएसओ और डॉ. माया सिंह को एडिटर नियुक्त किया गया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट डॉ. माया सिंह ने मंडलाध्यक्ष का परिचय प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. शीला सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष कपिल सोनी, सचिव जावेद अहमद सिद्दीकी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र जायसवाल, अरुण बरनवाल, डॉ. मनोज मद्धेशिया, रोटरेक्ट अध्यक्ष अभिषेक, इंटरेक्ट क्लब अध्यक्ष प्रखर जायसवाल और सचिव संस्कार सोनी सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य उपस्थित रहे।
Source link
इनर व्हील क्लब की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ:देवरिया मे जरूरतमंदों को साइकिल और स्वरोजगार सामग्री वितरित