![]()
गोरखपुर के नौका विहार पर रामगढ़ ताल में स्पीड बोट की टक्कर में बड़ा हादसा हुआ। हादसे में सिर पर चोट लगने से 21 साल के लखमुद्दीन की मौत हो गई। जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। बता दें कि रविवार को पूरा परिवार कुशीनगर से घूमने के लिए आया था। इस हादसे के बाद उनकी खुशियां मातम में बदल गई। जिस बोट को टक्कर लगी उसपर 9 लोग सवार थे। जबकि दूसरे पर 6 लोग थे। घटना के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। पांच को तुरंत डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि एक की मौत हो गई और दो गंभीर हैं। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस इस पूरी घटना की असली वजह और लापरवाही के कारण को पता लगाने में जुटी है। मामले में हर बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोटिंग के लिए कुछ जरुरी नियम भी बनाए जाएंगे। देखिए तस्वीरें… जानिए पूरा मामला…
रविवार को देर शाम करीब 6 बजे कुशीनगर का एक परिवार गोरखपुर घूमने के लिए आया। करीब 8 बजे वे नौका विहार पहुंचे। कुछ देर इधर उधर घूमने के बाद सभी लोगों ने बोटिंग करने का मन बनाया। प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पूरे परिवार का टिकट लिया गया। बच्चों में नाव की सवारी के लिए बेहद उत्सुकता थी। सभी नाव पर बैठे। जैसे ही वह चालू हुआ, अभी चलना शुरू ही किया था तभी अचानक सामने से प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आ रही एक स्पीड बोट ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके से चीख पुकार मच गयी। वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत बचाव किया और सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने लखिमुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों में से 5 को हल्की चोटें लगी। जिनको प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं दो अन्य कयामुद्दीन और उनका बेटा हजमा एडमिट है। मौत की खबर सुनकर पर परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजन रोने लगे। एक ही झटके में परिवार की खुशियां उजड़ गई। एक साथ 15 लोगों का जान जोखिम में पड़ा
इस घटना में जिस बोट को टक्कर लगी उसमें 9 लोग सवार थे। जबकि जिसने टक्कर मारी उसमें 6 लोग। इस तरह एक साथ 15 लोगों के जान को खतरा हुआ था। जिसमें एक की मौत हो ही गई। चालकों का मेडिकल कराएगी पुलिस
इस घटना के बाद प्रशानिक अमला पूरी तरह एक्शन मोड में है। डीएम, एपी , जीडीए के अधिकारी सहित अन्य तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक नाव के चालक को हिरासत में लिया। दूसरे की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। पुलिस दोनों का उनका मेडिकल कराकर यह पता लगाएगी कि उन्होंने शराब पीकर राइडिंग तो नहीं की थी। साथ ही परिवार की तहरीर के बाद दोनों चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया गया है। उनका लाइंसेंस भी रद्द करने की तैयारी भी चल रही है। पोस्टमार्टम से मौत की असली वजह की पुष्टि होगी
इसके अलावा मृतक के शव का पोस्टमार्टम भी करवाया जाएगा। जिसमें मौत के पीछे की असली वजह पता लगाया जा सके। हालांकि पहली नजर में बोट टकराने से सिर पर लगी चोट से मौत की वजह से सामने आई है। किसकी गलती से हुई टक्कर, पता करेगी पुलिस
इस हादसे में किसकी गलती की वजह से टक्कर हुई, बोट में पहले से कोई दिक्कत तो नहीं थी, क्या किसी चालक ने शराब तो नहीं पी थी और अन्य कारणों का पता पुलिस लगा रही है। जिसके लिए चालकों से पूछताछ की जा रही है। आगे की जांच और कार्रवाई जारी- SP सिटी
जानकारी देते हुए एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि घटना में कोई नाव पलटी नहीं थी। टक्कर में लखिमुद्दीन को सिर पर चोट लगी जिसकी वजह से युवक की जान गई। एक चालक को पकड़ लिया गया है। दूसरे की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। दोनों चालकों के खिलाफ FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पिछले साल भी हुआ इसी तरह का हादसा
22 जुलाई 2025 को भी शाम करीब 6 बजे इसी तरह का हादसा हुआ था। जिसमें पति रामअशीष पत्नी अंजलि और और बेटा हिमांशु घायल हो गए। उस समय भी प्लेटफॉर्म नंबर 6 से वोट निकल रही थी तभी प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर लौटने वाली बोट ने टक्कर मार दी थी। जिससे रामअशीष पानी में गिरने से पैर में गंभीर चोट लगी। जबकि अंजलि पर चोट आई। हादसे में बेटे को सिर पर टांके लगे थे। जांच में सामने आया कि बोट चालक शराब पी रखा था। पूरा परिवार खोराबार से घूमने के लिए आया था। जिस बोट ने टक्कर मारी थी उसमें भी 8 लोग सवार थे। हालांकि वे बाल- बाल बच गए। बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है नौका विहार
शहर का नौका विहार बेहतरीन टूरिस्ट स्पॉट है। यह शहरवासियों और आसपास के लोगों के साथ दूर- दराज से आने वाले लोगों के लिए बहुत बड़ा आकर्षण का केंद्र है। गोरखपुर आने ज्यादातर टूरिस्ट वहां जरूर जाते हैं। नया साल हो या कोई त्यौहार या छुट्टी वाले दिन यहां बहुत ज्यादा भीड़ होती है। इसके अलावा रोज सुबह मॉर्निंग वाक से लेकर शाम को मूड फ्रेश करने के लोइया सैकड़ों लोगों की भीड़ लगती है। लोग यहां आकर रील, वीडियो, सेल्फी और फोटो लेते हैं। परिवार, दोस्त हर किसी के लिए बेहतरीन जगह है। रामगढ़ ताल में बने क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के साथ बोटिंग का आनंद भी लेते हैं।
Source link
स्पीड बोट की टक्कर ने छीनी परिवार की खुशियां:सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हुई, गोरखपुर रामगढ़ ताल में हुआ हादसा