![]()
बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र के साड़ी गांव में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। खेत में बाजरा की बुवाई के दौरान ट्रैक्टर से गिरकर 20 वर्षीय युवक की रोटावेटर में फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तस्वीरें… दोस्त किराए पर बोने लाया था बाजरा जानकारी के अनुसार, साड़ी गांव निवासी अक्षय (20) पुत्र ओम सिंह दोपहर करीब 1 बजे गांव के ही रमेश के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत पर गया था। वहां मेवाराम के खेत में बाजरा की बुवाई चल रही थी। रमेश का भतीजा हिमांशु किराए पर बाजरा बोने आया हुआ था। खेत मालिक मेवाराम के मुताबिक, ट्रैक्टर पर अक्षय के अलावा गांव के तीन अन्य लड़के भी सवार थे। सभी लड़के बारी-बारी से ट्रैक्टर चलाना सीख रहे थे। हालांकि, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय हिमांशु ही ट्रैक्टर चला रहा था। इसी दौरान अचानक अक्षय का संतुलन बिगड़ा और वह सीधे रोटावेटर की चपेट में आ गया। आर्थिक रूप से कमजोर है परिवार मृतक अक्षय अपने छह भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। अक्षय अपने पिता ओम सिंह के साथ मजदूरी और खेती-बाड़ी में हाथ बटाकर घर का खर्च चलाता था। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। उसावां थाना अध्यक्ष ने बताया- घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के पिता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
बदायूं में रोटावेटर में फंसकर युवक की मौत:खेत में बाजरा बुवाई के दौरान ट्रैक्टर से गिरा, चलाना सीख रहे थे दोस्त