![]()
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की इंप्रूवमेंट एवं कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कराई जाएगी, ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न हो सके। परिषद की ओर से एक विषय में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को अगली कक्षा में आगे बढ़ने का अवसर देने के लिए इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित की जाती है। इन परीक्षाओं के लिए 27 जून तक आवेदन पत्र स्वीकार किए गए थे। मुख्य परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल को हुआ था जारी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद परिषद ने 23 अप्रैल को परीक्षा परिणाम घोषित किया था। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम हाईस्कूल में कुल 27,545 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 26,234 परीक्षा में शामिल हुए और 25,129 छात्र-छात्राएं सफल घोषित किए गए। करीब एक हजार विद्यार्थी अनुत्तीर्ण रहे। वहीं इंटरमीडिएट में 28,143 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 26,769 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें 22,008 छात्र-छात्राएं सफल हुए। लगभग साढ़े चार हजार विद्यार्थी इंटरमीडिएट परीक्षा में असफल रहे थे।
Source link
यूपी बोर्ड की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 28 जुलाई को:जीआईसी में होगी, सीसीटीवी निगरानी; जिला विद्यालय निरीक्षक ने दी जानकारी