![]()
लखनऊ के दुबग्गा में शनिवार को सड़क किनारे बैठाया हुआ एक व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए केजीएमयू की मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के अनुसार, एस.एस. पैलेस के पीछे सड़क किनारे एक व्यक्ति के बैठे होने की सूचना मिली। वह काफी देर से न हिल रहा था, न वहां से उठ रहा था। पास जाकर देखने पर वह अचेत अवस्था में पाया गया। सूचना मिलते ही दुबग्गा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अस्पताल भेजा तो मौत की पुष्टि हुई। दुबग्गा थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने बताया कि मृतक के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज भी नहीं मिला। उसने आसमानी शर्ट, सफेद बनियान, नीले रंग की अंडरवियर पहनी थी और काला गमछा लपेट रखा था। जेब में 80 रुपए भी मिले हैं। दाहिने हाथ में काले रंग का धागा बंधा था। हवाई चप्पल पहने हुए था।
Source link
दुबग्गा में सड़क किनारे बैठाया मिला व्यक्ति का शव:आसमानी शर्ट, काला गमछा पहने था; दाहिने हाथ में काला धागा बंधा, जेब में ₹80