शराब की लत से परेशान युवक ने खाया जहर:पत्नी के मायके जाने से परेशान था, जिला अस्पताल में भर्ती


रामपुर में पटवाई थाना क्षेत्र में शराब की लत और पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने शनिवार रात चूहे मारने की दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शराब को लेकर पति-पत्नी में होता था विवाद पटवाई थाना क्षेत्र के कोयली गांव निवासी विशेष की शादी चार वर्ष पहले कली की मढ़ैया गांव निवासी छाया से हुई थी। दोनों का एक बच्चा भी है। विशेष के अनुसार, वह कभी-कभी शराब पीता था, जिसका उसकी पत्नी लगातार विरोध करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
एक महीने से मायके में रह रही थी पत्नी बताया गया कि करीब एक महीने पहले विवाद बढ़ने पर छाया अपने मायके चली गई थी। विशेष ने कई बार उसे वापस लाने का प्रयास किया, लेकिन वह लौटने को तैयार नहीं हुई। पत्नी के वापस न आने से वह मानसिक तनाव में था। गुस्से में खा ली चूहे मारने की दवा शनिवार रात करीब नौ बजे विशेष ने गुस्से और निराशा में घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी है। पत्नी ने लगाए मारपीट के आरोप वहीं, पत्नी छाया का आरोप है कि विशेष अक्सर शराब पीकर घर आता था और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण वह मायके चली गई थी। छाया ने बताया कि देवर से जहर खाने की सूचना मिलने के बाद वह तुरंत जिला अस्पताल पहुंची। जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *