![]()
बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। घटना की तस्वीरें… वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया घटना खुर्जा-झांझर रोड पर सीकरी गांव के पास की है। पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन उसने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई और वह मौके पर ही गिर पड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अलीगढ़ जिले के गभाना थाना क्षेत्र के दतावली गांव निवासी कुश चौधरी पुत्र इंदरपाल के रूप में हुई है। वह खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में हुए चर्चित अपहरण और हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। मेरठ परिक्षेत्र स्तर से उस पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार वह गभाना (अथवा बरला) थाना क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर भी है। आरोपी पर 18 मुकदमे दर्ज सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि कुश चौधरी शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ बुलंदशहर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में हत्या, अपहरण, लूट, चोरी और गैंगस्टर एक्ट समेत करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा तथा जिंदा और खोखा कारतूस बरामद किए हैं। सीओ शोभित कुमार ने बताया- वाहन चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की थी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैरों में गोली लगी। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Source link
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी घायल:दोनों पैरों में लगने के बाद पकड़ा गया, डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज