![]()
रायबरेली के जगतपुर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम धोबहा पुल के पास एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) जगतपुर पहुंचाया। जानकारी के अनुसार, ओखाहरा निवासी चांदनी (22) पुत्री कलहर अपनी बुआ के घर चौहान का पुरवा आई हुई थी। शनिवार शाम वह पूरे बक्स निवासी दीपू (25) के साथ बाइक से लक्ष्मणपुर जा रही थी। धोबहा पुल के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी जगतपुर में डॉ. विपिन कुमार ने चांदनी को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं, घायल दीपू का इलाज जारी है। सूचना मिलने पर जगतपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस सड़क हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Source link
रायबरेली में बाइक से गिरने पर युवती की मौत:तेज रफ्तार होने पर फिसली, घायल अवस्था में सीएचसी लेकर पहुंचे; डॉक्टरों ने मृत घोषित किया