![]()
उन्नाव के आनंद घाट पर शनिवार दोपहर डीएम घनश्याम मीणा और एएसपी जयप्रकाश सिंह ने आगामी कांवड़ यात्रा और संभावित बाढ़ की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान एडीएम सुशील कुमार गोंड और एसडीएम राजेश विश्वकर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने नाव से गंगा के तटीय क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात और कटान रोधी उपायों का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर मजबूत बैरिकेडिंग, अस्थायी कंट्रोल रूम, पर्याप्त पुलिस बल और स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए। घाटों पर प्रॉपर लाइटिंग, मोबाइल टॉयलेट और महिलाओं के लिए अलग चेंजिंग रूम बनाने को कहा गया। गोताखोर मोहल्ला और मिश्रा घाट जैसे कटान संभावित इलाकों में सिंचाई विभाग को समय रहते काम पूरा करने के निर्देश दिए गए। कटान रोकने के लिए जियोबैग और पोरक्यूपाइन लगाने का काम तेज़ी से पूरा करने को कहा गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने और संभावित बाढ़ से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
Source link
डीएम-एएसपी ने बाढ़ की तैयारी देखी:कांवड़ियों के लिए कंट्रोल रूम बनेगा, घाटों पर होगी मजबूत बैरीकेडिंग