![]()
गाजियाबाद में पत्नी से विवाद में सिपाही ने फांसी लगाकर जान दे दी। शुक्रवार रात सिपाही का शव अपने किराए के कमरे में लटका मिला। रात में जब हेड कांस्टेबल पत्नी घर पहुंची तो पति का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी और उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पत्नी से विवाद में सिपाही ने फांसी लगाकर जान दी है। 2018 में पुलिस में भर्ती हुआ पवन बिजनौर के चांदपुर थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी पवन राठी (28 साल) पुत्र छत्रपाल सिंह 2018 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ। जिसकी शादी 2011 बैच की कांस्टेबल अनुराधा से हुई। पवन गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में तैनात था। जबकि हेड कांस्टेबल पत्नी अनुराधा पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद ऑफिस में तैनात है। पति- पत्नी मसूरी थाना क्षेत्र के आकाश नगर में किराए पर रह रहे हैं, शुक्रवार को पवन थाने से गया, उसके बाद बताया कि शराब पी। जहां रात में पवन राठी ने फांसी लगाकर जान दी दी। शुक्रवार रात करीब 11 बजे पत्नी ऑफिस से घर पहुंची, जिसके बाद देखा कि पति का शव फंदे से लटका है। सूचना पर मसूरी SHO हरेंद्र सिंह मलिक और डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। बच्चे न होने पर होता था झगड़ा पति की मौत के बाद अनुराधा का रो रोकर बुरा हाल है। अनुराधा भी बिजनौर की रहने वाली है। दोनों की शादी को 5 साल हो गए, लेकिन बच्चे नहीं हैं। बताया गया है कि इसकी के चलते पवन अपनी पत्नी अनुराधा के साथ शराब पीकर मारपीट व उत्पीड़न करता था। परिजनों ने भी कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन बच्चे न होने पर पवन अपनी पत्नी पर आरोप लगाता था। ड्यूटी के बाद लगातार शराब पीता था तो पत्नी विरोध करती थी। जिसको लेकर भी घर में क्लेश होता था। पुलिस ने बताया कि पवन की पत्नी उम्र में 8 साल बड़ी थी, जिसको लेकर भी दोनों में अनबन रहती थी। शाम को हुई थी पत्नी से बात पुलिस ने अनुराधा से भी पूरी घटना की जानकारी ली। पुलिस की जांच में आया है कि शुक्रवार शाम को सिपाही पवन की अपनी पत्नी अनुराधा से बात हुई थी, उसके बाद रात में पवन ने फांसी लगा ली। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर सिपाही के मोबाइल की भी जांच कर रही है। SHO मसूरी हरेंद्र मलिक का कहना है कि अभी तक जांच में आया कि पति पत्नी में बच्चे न होने पर विवाद होता था, इसी के चलते सिपाही ने सुसाइड किया है।
Source link
पत्नी से विवाद में सिपाही ने फांसी लगाकर जान दी:बच्चे न होने पर शराब पीकर पत्नी का करता था उत्पीड़न, पत्नी उम्र में 8 साल बड़ी