![]()
हरदोई के शहर कोतवाली में 15 वर्षीय किशोरी की आत्महत्या के मामले में उसके प्रेमी पर कानूनी शिकंजा कस गया है। किशोरी ने अपने हाथ पर मेहंदी से प्रेमी मुकेश का नाम लिखा था। फिर इसके बाद किशोरी ने फंदा लगा लिया था। परिजनों ने उसे जीवित समझकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां 22 जुलाई की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में शुक्रवार रात 8:12 बजे शहर कोतवाली में आरोपी मुकेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा थी। किशोरी के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार, किशोरी ने 22 जुलाई की रात 9 बजे अपने हाथ पर प्रेमी मुकेश का नाम मेहंदी से लिखने के बाद कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया था। यह पूरा विवाद एक फोन कॉल से शुरू हुआ था। मृतका की मां ने बताया था कि घटना से पहले बुधवार शाम करीब 6 बजे गांव के आरोपी मुकेश का उनके मोबाइल पर फोन आया था। फोन उनकी बड़ी बेटी ने उठाया था। फोन पर युवक ने शकरकंद के पौधे मांगे, जिस पर बड़ी बेटी ने उसे सीधे माता-पिता से बात करने को कहा। इस बात को लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हुई थी। मां का आरोप है कि उनकी छोटी बेटी (मृतका) का इसी युवक के साथ संपर्क था और इसकी जानकारी परिवार के अन्य सदस्यों को भी हो गई थी। इसी तनाव और प्रताड़ना से परेशान होकर मृतका ने रात में अपने कमरे में यह कदम उठाया। परिजनों ने उसे तुरंत फंदे से नीचे उतारा और रात करीब 11:58 बजे निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इलाज के दौरान बुधवार आधी रात के बाद 2:16 बजे उसने दम तोड़ दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि आरोपी मुकेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
Source link
किशोरी की आत्महत्या करने के मामले में प्रेमी पर केस:हाथ पर मेहंदी से लिखा था प्रेमी का नाम, फोन पर बहस के बाद किया था सुसाइड