UPCA Umpire Dies Playing Cricket in Shahjahanpur

शाहजहांपुर2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

शाहजहांपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) अंपायर की मौत हो गई। वह दोस्तो के साथ ग्राउंड पर किक्रेट खेलने गए थे। वहां बैटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ने लगी। साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटाया। इसके बाद अस्पताल लेकर गए। यहां उनकी मौत हो गई।

परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव को घर लेकर आ गए। अंपायर की मौत से पहले उसका ड्रोन वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह क्रिकेट किट पहने बैट लिए दिखाई दे रहे हैं। वह पिच के पास टहल रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह सीढ़ियों पर लेटे दिख रहे हैं। मामला थाना रोजा क्षेत्र का है।

हालत बिगड़ने पर साथी सोनल चंद्रा को कार से अस्पताल लेकर गए।

हालत बिगड़ने पर साथी सोनल चंद्रा को कार से अस्पताल लेकर गए।

सोनल क्रिकेट खेलते समय अपना ड्रोन वीडियो बनवाते थे।

सोनल क्रिकेट खेलते समय अपना ड्रोन वीडियो बनवाते थे।

अब जानिए पूरा मामला…

आदर्शनगर कॉलोनी का रहने वाला 30 साल का सोनल चंद्रा पेशे से अंपायर थे। सोनल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में 3 साल पहले अंपायर बने थे। मां सुनीता चंद्रा टीचर थीं। वह एक साल पहले रिटायर्ड हुई हैं। पिता महेश चन्द्रा सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। वह 30 साल पहले शहीद हो गए थे।

सोनल शनिवार दोपहर दो बजे अपने दोस्तों के साथ किक्रेट खेलने के लिए ओसीएफ ग्राउंड गए थे। वहां बैटिंग करने के दौरान उनकी तबियत बिगड़ने लगी। उन्हें घबराहत और उलझन होने लगी। इसके बाद साथियों ने उन्हें ग्राउंड की सीढ़ियों पर लिटा दिया। हालत में सुधार न होने पर सोनल को ओसीएफ अस्पताल लेकर गए।

यहां से सोनल को निजी अस्पताल भेज दिया गया। परिजन उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्त में उसकी मौत हो गई। सोनल की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।

सोनल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में 3 साल पहले अंपायर बने थे।

सोनल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के पैनल में 3 साल पहले अंपायर बने थे।

सोनल हमेशा मैच के दौरान ड्रोन वीडियो बनाते थे

दोस्तों के अनुसार, सोनल जब भी क्रिकेट खेलता था तो वह अपना ड्रोन से वीडियो भी बनवाता था। शनिवार को भी क्रिकेट खेलने के दौरान उसने वीडियो बनवाया था। बैटिंग करते समय उसकी तबीयत बिगड़ी तो वह पिच से अलग हट गया।

भांजे की हार्टअटैक से मौत हुई है

सोनल के मामा संजीव भारती ने बताया- मैच खेलते समय सोनल के सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद वह मैदान में एक बेंच पर लेट गया था। हम लोग उसे कार से अस्पताल लेकर गए थे। बरेली के निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे, रास्ते में सोनल की मौत हो गई। सोनल की हार्टअटैक से मौत हुई है।

वहीं रोजा थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया, उनके पास क्रिकेट खेलने के दौरान युवक की मौत की कोई सूचना नहीं आई है। शिकायत आती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *