गोरखपुर में आज 5 घंटे ठप रहेगी बिजली:7 उपकेंद्रों के कई इलाके प्रभावित होंगे, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगी कटौती


गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग के चलते शनिवार को शहर के कई इलाकों में 5 घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के मुताबिक, सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। जिसको लेकर उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे पानी भरने और बिजली से जुडी अन्य जरूरी काम सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें, ताकि बिजली न रहने के दौरान कोई परेशानी न हो। जानिए कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित
विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11केवी पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र दुर्गाबाड़ी के 11केवी हनुमंत नगर फीडर , विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर ओल्ड के 11 केवी मोती पोखरा, फेस तीन, बशारतपुर फीडर, विद्युत उपकेंद्र मोहद्दीपुर के 11 केवी नीनाथापा फीडर, विद्युत उपकेंद्र राप्ती नगर न्यू के 11केवी रेल विहार, करीम नगर फीडर, विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11केवी सूबा बाजार फीडर वाले क्षेत्र प्रभावित होंगे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *