![]()
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष अभिनव गोपाल ने शु्क्रवार को दोपहर बाद प्राधिकरण की ओर से बनाए जा रहे कल्याण मंडपमों का निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति जानी। बशारतपुर एवं नकहा नंबर 2 में बन रहे ये दोनों कल्याण मंडपम का काम जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा और फिर इनका लोकार्पण कराया जाएगा। GDA उपाध्यक्ष ने कहा कि जो कार्य शेष है, उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूरा करा लिया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इन दोनों कल्याण मंडपमों का लोकार्पण जल्द ही कराने की तैयारी की जा रही है।
जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी कल्याण मंडपम में दोनो तल पर 02 हॉल के साथ-साथ किचन, स्टोर, आफिस, चेंजिंग रूम तथा महिला एवं पुरुष हेतु अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था की गयी है । इसके प्रथम तल पर अटैच टायलेट बाथरूम के साथ निवास योग्य कमरों की व्यवस्था दी गयी है ।
इसके परिसर में भवन के मुख्य द्वार के सामने लॉन एवं एक आकर्षक फव्वारे का निर्माण कराया गया है । यहां आने वाले वाहनों के लिए परिसर के अन्दर ही इण्टरलाकिंग टाइल्स लगाकर अलग से पार्किंग का प्राविधान किया गया है । पूरे परिसर में फूल-पौधे लगाकर भवन के मुख्य द्वार के समाने हरी घास लगाकर लॉन तैयार किया जाएगा । इसे मध्यम तथा अल्प आय वर्ग के लोगों को विशेष छूट देते हुए अत्यंत कम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता एके तायल, धर्मेश एवं प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 7 में से 3 कल्याण मण्डपमों का हो चुका है लोकार्पण गोरखपुर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में मुख्यमंत्री की विधायक निधि से 7 कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा रहा है। इनमें से 3 कल्याण मण्डपमों का लोकार्पण मुख्यमंत्री के हाथों हो चुका है। जिन कल्याण मंडपमों का लोकार्पण किया गया है, उसमें बाबा गंभीरनाथ नगर में, जंगल तुलसीराम, बिछियामें एवं माधवनगर शामिल हैं। निर्माणाधीन 4 कल्याण मंडपमों में से बशारतपुर में 3.4 करोड़ की लागत से 2593 वर्ग मीटर जमीन पर निर्माण किया जा रहा है। नकहा नंबर दो में 2461 वर्ग मीटर जमीन पर 3.52 करोड़ की लागत से कल्याण मंडपम का निर्माण किया जा रहा है। ये दोनों निर्माण अंतिम चरण में है।
Source link
दो कल्याण मंडपम का जल्द होगा लोकार्पण:GDA उपाध्यक्ष ने निरीक्षण कर काम की प्रगति देखी