मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार:फतेहपुर में पशु चिकित्साधिकारी को ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी


फतेहपुर में पशुपालन विभाग के कर्मचारियों ने मानदेय न मिलने और अन्य मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। ऑल पैरावेट, पशुमित्र, मैत्री कार्यकर्ता सेवा समिति संघ पशुपालन विभाग जिला इकाई के जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे जहानाबाद के पशु चिकित्साधिकारी को एक ज्ञापन दिया। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमित मानदेय का भुगतान, एआई पशुगणना और टीकाकरण के बकाया भुगतान शामिल हैं। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने ज्ञापन में स्पष्ट किया है कि जब तक उनके नियमित मानदेय की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं की जाती, तब तक वे किसी भी विभागीय कार्य में भाग नहीं लेंगे। कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से एफएमडी टीकाकरण सहित अन्य कार्यों के बहिष्कार की घोषणा की है। उनका कहना है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों के समक्ष मानदेय से संबंधित अपनी समस्याएं रखी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। इसी के विरोध में सभी कर्मचारियों ने एकजुट होकर कार्य बंद करने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनके मानदेय का भुगतान और नियमितीकरण नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। उन्होंने इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग और जिला प्रशासन पर डाली है। इस अवसर पर दीप नारायण सिंह, नीरज कुमार उत्तम, परशुराम, राजेश कुमार, सौरभ पटेल सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *