मेरठ में नवजात की मौत पर अस्पताल में हंगामा:परिजनों ने लगाया देरी से इलाज करने का आरोप, पुलिस मौके पर पहुंची


मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब चार बजे प्राइवेट अस्पताल में नवजात की मौत के बाद हंगामा हो गया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप था कि देरी से इलाज के कारण नवजात की मौत हुई है। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह समझा बुझाकर परिजनों को वापस भेज दिया। पुलिस को मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। हुमायूं नगर निवासी शोएब ने दो दिन पहले डिलीवरी के लिए अपनी पत्नी को शास्त्रीनगर आरटीओ के निकट एक अस्पताल में भर्ती कराया था। बताया जाता है कि भर्ती होने के बाद महिला चिकित्सक ने दर्द बढ़ाने का इंजेक्शन देना शुरु कर दिया। काफी देर बाद भी जब डिलीवरी की स्थिति नहीं बनी तो चिकित्सक ने ऑपरेशन करने का फैसला ले लिया। बताया जाता है कि डिलीवरी के दौरान नवजात मरा पैदा हुआ, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। दो दिन बाद अस्पताल में हंगामा
यह घटना दो दिन पहले की है। नवजात की मौत के बाद परिजन लौट गए। गुरुवार को वह दोबारा उसी अस्पताल में पहुंचे और चिकित्सक की लापरवाही से नवजात के मरने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि देरी से डिलीवरी होने की वजह से नवजात की मृत्यु हुई। महिला चिकित्सक दर्द बढ़ाने का प्रयास करती रही जिसका असर पेट में पल रहे नवजात पर पड़ा। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस
अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही नौचंदी पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों से बात की तो उन्होंने पूरा वाकिया बताया। इसके बाद पुलिस ने चिकित्सकों को सामने लाकर पूरे मामले पर बात की। चिकित्सकों ने बताया कि गर्भ के अंदर ही बच्चा मर चुका था। इसमें अस्पताल की कोई लापरवाही नहीं है। समझा बुझाकर वापस लौटाया
काफी देर अस्पताल में नोकझोंक होती रही। शोएब पक्ष के काफी लोग भी एकत्र हो गए। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे परिवार से बातचीत की। उन्हें समझाया कि दो दिन बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकती। यह बात परिजनों को समझ में आ गयी। बाद में वह समझौता कर वहां से लौट गए। एसएचओ बोले- नहीं मिली कोई तहरीर
नौचंदी थाने के एसएचओ अनूप सिंह ने बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पता चला कि दो दिन पुराना मामला है। दोनों पक्षों को एक साथ बैठाकर बात कराई गई, जिसके बाद हंगामा करने वाले लोग बिना किसी कार्रवाई के लौट गए।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *