PM Modi Statement on Paper Leak

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Statement On Paper Leak | Cabinet To Introduce Bill In Parliament

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी किया है। PM मोदी ने कहा, पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। PM ने कहा कि पेपर लीक के खिलाफ कैबिनेट में सख्त फैसला लिया जाएगा।

फास्ट-ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा का प्रस्ताव शुक्रवार की कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। कैबिनेट की मंजूरी के बाद अगले सप्ताह संसद में इससे जुड़ा विधेयक (बिल) लाने की कोशिश की जाएगी।

मोदी ने कहा- पेपर लीक कोई छोटी-मोटी मामूली विषय नहीं है। यह लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बहुत दुखद है। इसलिए, पेपर लीक की घटना के बाद से पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए गए हैं। दोषियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और वे जेल में हैं।

हमारी सबसे बड़ी ज़िम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि छात्रों का एक एकेडमिक ईयर बर्बाद न हो। परीक्षाएं तुरंत कराना ज़रूरी था…सोमवार से संसद का दूसरा हफ़्ता शुरू हो रहा है, इसलिए हम इस बिल को जल्द से जल्द सदन से पास कराने की पूरी कोशिश करेंगे।

खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *