इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए पीजीएटी-2026 के तहत विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नई कटऑफ सूची और ऑनलाइन प्रवेश की तिथियां जारी कर दी हैं।
.
विश्वविद्यालय ने एमए (मास कम्युनिकेशन), एमए (इंग्लिश लिटरेचर), एमएससी (एग्रीकल्चरल माइक्रोबायोलॉजी) और एमए (सोशियोलॉजी) सहित कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। साथ ही दिव्यांग कोटे के अभ्यर्थियों के मेडिकल परीक्षण का कार्यक्रम भी घोषित किया गया है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने जारी की PGAT-2026 की नई कटऑफ
दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल बोर्ड 30 जुलाई को
विश्वविद्यालय ने पीजी, एलएलबी और बीएड पाठ्यक्रमों में दिव्यांग कोटे से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। ऐसे अभ्यर्थियों को 29 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अधिष्ठाता छात्र कल्याण (डीएसडब्ल्यू) कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, स्कोर कार्ड तथा सीएमओ द्वारा जारी एवं यूडीआईडी पोर्टल पर प्रदर्शित दिव्यांगता प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए मेडिकल बोर्ड 30 जुलाई को
पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों को 30 जुलाई 2026 को दोपहर 1:30 बजे मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथि के बाद न तो पंजीकरण स्वीकार किया जाएगा और न ही मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा।