Kantar & Dainik Bhaskar Launch Urban Bharat Consumption Story Report

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डेटा और एनालिटिक्स कंपनी कांतर और दैनिक भास्कर ने भारत के उभरते उपभोक्ता बाजारों पर बेस्ड पहली रिपोर्ट’अर्बन भारत-इंडियाज कंजम्प्शन स्टोरी’ लॉन्च की। आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने रिपोर्ट की लॉन्चिंग की।

यह रिपोर्ट मुंबई और दिल्ली को छोड़कर 50 टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपभोग, आकांक्षाओं और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग का विश्लेषण करती है।

हर्ष गोयनका ने कहा कि अब तक टियर-2 और टियर-3 शहरों के उपभोक्ता बाजारों पर भरोसेमंद और व्यापक डेटा की कमी थी। कांतर और दैनिक भास्कर जैसी विश्वसनीय संस्थाओं की यह रिपोर्ट व्यवसायों और मार्केटर्स को भारत के बदलते उपभोक्ता परिदृश्य को समझने में मदद करेगी।

दैनिक भास्कर के डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल बोले- कंपनियों को नए मार्केट की पहचान मिलेगी

दैनिक भास्कर समूह के प्रमोटर डायरेक्टर गिरीश अग्रवाल ने कहा कि भारत की उपभोग आधारित विकास की कहानी अब तेजी से टियर-2 और टियर-3 शहरों से आगे बढ़ रही है। इसी जरूरत को देखते हुए कांतर के साथ मिलकर यह रिपोर्ट तैयार की गई है, ताकि कंपनियों को नए बाजारों की पहचान और रणनीति बनाने में मदद मिल सके।

उन्होंने बताया कि रिपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत ‘अर्बन भारत सिटी ऑपर्च्युनिटी इंडेक्स’ है, जो 50 शहरों को उनकी विकास क्षमता के आधार पर रैंक करता है। इससे कंपनियां निवेश और बाजार रणनीति तय करने में बेहतर निर्णय ले सकेंगी।

कांतर के डायरेक्टर बोले- कंपनियां जानेंगीं, बड़े अवसर कहां

कांतर के डायरेक्टर (B2B एवं टेक्नोलॉजी) बिस्वप्रिय भट्टाचार्जी ने कहा कि यह रिपोर्ट बताती है कि भारत के उभरते शहर किस तरह तेजी से विकसित हो रहे हैं। साथ ही, इसमें यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रीमियम उत्पादों और बढ़ती आकांक्षाओं के बीच कंपनियों के लिए सबसे बड़े अवसर कहां मौजूद हैं।

रिपोर्ट की 6 प्रमुख बातें…

  • मुंबई और दिल्ली को छोड़कर 50 संभावनाशील शहरों का अध्ययन।
  • हिंदी भाषी राज्यों, महाराष्ट्र और गुजरात के शहर शामिल।
  • इन शहरों की आबादी करीब 14.9 करोड़, जो भारत की शहरी आबादी का लगभग एक-तिहाई है।
  • 11 प्रमुख सेक्टरों में उपभोग के बदलते रुझानों का विश्लेषण।
  • Urban Bharat City Opportunity Index के जरिए सबसे अधिक विकास क्षमता वाले शहरों की रैंकिंग।
  • रिपोर्ट ब्रांड्स, मार्केटर्स, कंपनियों और नीति-निर्माताओं के लिए रणनीतिक मार्गदर्शिका के रूप में तैयार की गई है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *