बदायूं4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बदायूं में बेखौफ चोरों ने बुधवार रात एक मकान की दीवार तोड़कर लाखों रुपए की नकदी और जेवर चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह मामला थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के सुरैनी पापड़ी गांव का है। गांव निवासी श्रीपाल पुत्र स्वर्गीय उरमान सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात अज्ञात चोर उनके घर में दीवार तोड़कर घुसे।
चोरों ने बक्सों और तिजोरी के ताले तोड़कर नकदी व सोने-चांदी के कीमती जेवरात चुरा लिए। वारदात के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे और उन्हें चोरी की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार सुबह परिजन जागे तो कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला और दीवार टूटी देखकर चोरी का पता चला।

परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित की गई है और संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस चोरी की वारदात के बाद गांव के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
