रायबरेली में करंट से किशोर की मौत:आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था, घर का इकलौता बेटा


रायबरेली के बछरावां स्थित एक आइसक्रीम फैक्ट्री में करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान बगाही गांव निवासी 15 वर्षीय नितिन पुत्र स्वर्गीय रामखेलावन के रूप में हुई है। नितिन बिशुनपुर क्षेत्र की एक आइसक्रीम फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार सुबह वह काम करने गया था, तभी बारिश के कारण बिजली के तार में उतरे करंट की चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया करंट लगने के बाद उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितिन के पिता रामखेलावन की मृत्यु तीन वर्ष पहले हो चुकी थी। नितिन अपनी मां का एकमात्र सहारा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। थानाध्यक्ष श्याम कुमार पाल ने बताया कि किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *