Lalitpur Youth Suicide Case | Wife Left For Myke, Family Claims

कुंदन पाल | ललितपुर6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ललितपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला जुगपुरा में बुधवार शाम एक युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसे फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक ने पत्नी के मायके चले जाने से क्षुब्ध होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली सदर क्षेत्र के सिवनी जुगपुरा निवासी शिवम राजपूत (22) पुत्र ऊदल सिंह बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे परिजनों के साथ बैठे थे। इसके बाद वह अपने कमरे में चले गए और तेज आवाज में टीवी चला दी। लगभग आधे घंटे बाद जब उनकी मां ने आवाज दी और कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने अन्य परिजनों को सूचना दी।

परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो शिवम छत के कुंदे से तौलिए के फंदे पर लटका मिला। जिंदा होने की उम्मीद में परिजन उसे तुरंत फंदे से उतारकर शाम 4:40 बजे मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के चाचा ने बताया कि शिवम की शादी तीन साल पहले सीमा राजपूत से हुई थी और उनकी एक साल की बेटी है। करीब 15 दिन पहले सीमा अपने मायके चली गई थी। शिवम उसे मायके से वापस बुलाने के लिए अड़ा हुआ था। परिजनों ने आशंका जताई है कि पत्नी के मायके से न आने के कारण क्षुब्ध होकर उसने यह कदम उठाया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सदर अनुराग अवस्थी ने बताया कि युवक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *