![]()
कानपुर देहात में भारतीय जनता पार्टी ने जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया। जिसमें 1656 बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। सम्मेलन में बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए घर-घर जाकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में विधायक, मंत्री, भाजपा जिलाध्यक्ष रेणुका सचान और प्रदेश मंत्री किरण निषाद मौजूद रहीं। सम्मेलन को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रत्येक बूथ अध्यक्ष के लिए बूथ संख्या अंकित अलग सीट की व्यवस्था की गई थी। सदर विधायक एवं राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भाजपा की नींव बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर टिकी है और पार्टी में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक बनने का अवसर मिलता है। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा कि संगठन में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद बूथ अध्यक्ष का पद सबसे महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। वहीं, प्रदेश मंत्री किरण निषाद ने बूथ अध्यक्षों को पार्टी की रीढ़ बताते हुए जनसंपर्क अभियान तेज करने पर जोर दिया। चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ आयोजित इस सम्मेलन के जरिए भाजपा ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और सशक्त बनाने का संदेश दिया।
Source link
कानपुर देहात में भाजपा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन:1656 पदाधिकारियों को संगठन मजबूत करने का दिया संदेश