दिल्ली कूच से पहले सपा-कांग्रेस नेता हाउस अरेस्ट:जंतर-मंतर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे, देर रात से घरों के बाहर पुलिस तैनात


दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रवाना होने से पहले ही मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं को पुलिस ने उनके घरों में ही रोक दिया। मंगलवार रात से ही सपा के जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोध शर्मा सहित कई नेताओं को एहतियातन हाउस अरेस्ट कर लिया गया। दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सपा और कांग्रेस के नेता बुधवार सुबह दिल्ली रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही पुलिस प्रशासन ने देर रात से संबंधित नेताओं के आवासों पर पुलिस बल तैनात कर दिया। सुबह जब नेताओं ने घर से बाहर निकलने की कोशिश की तो उन्हें रोक दिया गया और दिल्ली जाने की अनुमति नहीं दी गई। हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद नेताओं ने पुलिस कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होना उनका संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में प्रस्तावित कार्यक्रम और कानून-व्यवस्था को देखते हुए एहतियातन कदम उठाए गए हैं। प्रशासन का उद्देश्य किसी भी अप्रिय स्थिति से बचना और शांति व्यवस्था बनाए रखना है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *