![]()
मैनपुरी में घर में घुसकर मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दबंगों ने लोहे की सरिया, धारदार हथियार और तमंचे के बल पर हमला कर परिवार के कई सदस्यों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम सिमरई निवासी समोद कुमार पुत्र रामपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि यह घटना 21 जुलाई 2026 को दोपहर करीब तीन बजे हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के महेश चंद्र, प्रवेश कुमार, विपिन, सरोजिनी, राजवीर की पत्नी और अजय पुत्र मनीराम लोहे की सरिया, धारदार हथियार और देसी तमंचा लेकर उनके घर में घुस आए। समोद कुमार के अनुसार, हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में उनके भाई विनोद कुमार, प्रमोद कुमार, ओमप्रकाश और सिनोद कुमार धारदार हथियारों से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिजन थाना बिछवां ले गए, जहां से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुल्तानगंज भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल और फिर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना का मारपीट संबंधी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कई लोग आपस में झगड़ते दिख रहे हैं। हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी मजदूरी के रुपये और मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित समोद कुमार ने सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Source link
मैनपुरी में घर में घुसकर हमला,VIDEO:दबंगों पर सरिया-धारदार हथियार से पीटा, रुपये और मोबाइल छीना