![]()
बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र में पुलिस और गो- तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गौ तस्कर घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के पास से गोमांस, अवैध हथियार और गोवध में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। यह घटना बुधवार सुबह लगभग 4:30 बजे हल्दौर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव के जंगल में हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल में गोवध कर रहे हैं। सूचना मिलते ही हल्दौर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर अभियुक्तों को घेरने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही तस्करों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में, पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में लईक पुत्र हसीबुद्दीन, निवासी ग्राम भवानीपुर, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर घायल हो गया। उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। लईक के दो अन्य साथी सुल्तान पुत्र अमीनुद्दीन और आसिम पुत्र छुन्नू, निवासीगण ग्राम अथाई जमरुद्दीन, थाना हल्दौर, जनपद बिजनौर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घायल अभियुक्त लईक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार, फरार अभियुक्त सुल्तान हल्दौर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ गौवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। बरामद किए गए सामान में गोवंशीय मांस, गोवध में प्रयुक्त कटान के उपकरण (दो चापड़, एक छुरी, एक लोहे की रॉड, एक लकड़ी का गुटका), एक अवैध तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) शामिल हैं। सीओ सिटी अभय पांडे का कहना है कि हल्दौर क्षेत्र में गौ वध करने की सूचना पुलिस को मिली थी, सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
Source link
बिजनौर में पुलिस-गो तस्कर मुठभेड़:एक बदमाश के पैर में लगी गोली; दो फरार