सुमैया राणा बोलीं- पीएम झोला उठाकर भागने की तैयारी करें:जौहर विश्वविद्यालय पहुंचर धरना दे रहे छात्रों से मिलीं, कहा- इनके भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं


समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा सोमवार शाम रामपुर के मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने धरने पर बैठे छात्र-छात्राओं से मुलाकात की। सुमैया राणा ने कहा- पीएम को अब झोला उठाकर भागने की तैयारी कर लेनी चाहिए। इस तरह की तानाशाही ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि देश संविधान और कानून के अनुसार चलता है और आगे भी उसी के अनुसार चलेगा। जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को गिराने के आदेश के बाद विश्वविद्यालय के छात्र 3 दिनों से धरने पर बैठे हैं। ‘छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे’ सपा प्रवक्ता ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के छात्रों के भविष्य से किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन छात्रों और उनके अभिभावकों के वोटों से प्रदेश सरकार बनी है, वही सरकार अब उनके भविष्य को संकट में डाल रही है।
छात्रों के आंदोलन को बताया जायज सुमैया राणा ने कहा कि छात्र अपने अधिकारों और भविष्य की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी उनके संघर्ष में पूरी तरह साथ है। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि शिक्षा और युवाओं के भविष्य से जुड़ा मामला है। उन्होंने प्रदेश सरकार से युवाओं में बढ़ रही नाराजगी को गंभीरता से लेने की अपील की। उनके अनुसार, दिल्ली से लेकर रामपुर तक का माहौल सरकार को जनता के गुस्से का संकेत दे रहा है। उन्होंने दोहराया कि लोकतंत्र में तानाशाही की राजनीति लंबे समय तक नहीं चल सकती। तीसरे दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना इस बीच, मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर छात्रों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। छात्र अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेताओं के लगातार विश्वविद्यालय पहुंचने से परिसर के बाहर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *